लाइव न्यूज़ :

Poonch Terror Attack: सेना ने एलओसी पर नए सिरे से तलाशी अभियान शुरू किया, लगातार सातवें दिन भी घेराबंदी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2023 16:01 IST

सुरक्षा बलों और विशेष अभियान समूहों ने आज सुबह से सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुंछ के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी ताजा तलाशी अभियान शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार सांतवे दिन भी घेराबंदी और तलाशी अभियानपुंछ में पाकिस्तान से सटी सीमा पर नए सिरे से तलाशी अभियान शुरूआतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले सप्ताह आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों के शहीद होने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को लगातार सांतवे दिन भी घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया तथा सांबा और पुंछ में पाकिस्तान से सटी सीमा पर नए सिरे से तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आतंकी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख मनोज पांडे के साथ बुधवार को घटनास्थल का दौरा करने के लिए राजौरी पहुंचे हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है तथा आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान घुसपैठ के सात मार्गों को बंद करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजौरी और पुंछ में लगातार पांचवे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और विशेष अभियान समूहों ने आज सुबह से सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सीमा रेखा पर घने कोहरे के कारण एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुंछ के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी ताजा तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है। 

अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्री क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मृत पाए गए तीन नागरिकों के परिवारों से मिलने के लिए राजौरी और पुंछ की अपनी यात्रा के बाद राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिंह चुनिंदा लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात करेंगे। पुंछ में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद सेना द्वारा पूछताछ के लिए उठाए गए तीन नागरिकों को शुक्रवार को मृत पाया गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। 

रक्षा मंत्री की यात्रा 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ' (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे की सोमवार को पुंछ में घटनास्थल की यात्रा के बाद हुई, जहां उन्होंने सुरनकोट और पास के राजौरी जिले के थानामंडी वन क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की। जनरल पांडे ने सुरक्षाकर्मियों से सभी चुनौतियों के प्रति दृढ़ और दृढ़ रहने को कहा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मृत नागरिकों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेना ने नागरिकों की मौत की गहन आंतरिक जांच का आदेश दिया और कहा कि वह जांच में पूर्ण समर्थन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

(इनपुट- भाषा) 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़भारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम