लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण हुआ कम

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवम्बर हल्की बारिश और अनुकूल गति से हवा के चलने से दिल्ली और उसके उपनगरों में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वायु गुणवत्ता में अभी और सुधार आ सकता है।

शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 300 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को एक्यूआई 467 था।

वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्ली के पड़ोसी शहरों फरीदाबाद में 256, गाजियाबाद में 292, नोएडा में 312, ग्रेटर नोएडा में 302 और गुड़गांव में 314 दर्ज किया गया।

दिल्ली में दीपावली पर वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले चार वर्षों के मुकाबले सबसे खराब दर्ज किया गया। 2016 के बाद पहली बार दिवाली के एक दिन बाद सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 414 दर्ज किया गया, जो रात दस बजे 454 तक पहुंच गया था।

वहीं रविवार को चौबीस घंटे का औसतन एक्यूआई शाम चार बजे 435 दर्ज किया गया जो पिछले चार साल में दिवाली के एक दिन बाद दर्ज किया गया सबसे खराब सूचकांक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि सभी प्रदूषक 2019 की तुलना में इस साल दिवाली के दिन अधिक थे।

सीपीसीबी ने बताया कि शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे जलाना इसका मुख्य कारण हो सकता हैं।

बारिश और तेज हवा चलने से दिल्ली को थोड़ी राहत मिली। 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से प्रदूषक तत्वों को बिखरने में सोमवार को भी मदद मिल सकती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ ने भी पर्याप्त बारिश के कारण प्रदूषण के ‘खराब’ श्रेणी में आने का अनुमान लगाया।

उसने कहा कि वायु गुणवत्ता के मंगलवार और बुधवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?