लाइव न्यूज़ :

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए थमा चुनाव का शोर, चार लोकसभा क्षेत्रों में होना है मतदान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2019 17:57 IST

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने आज बताया कि प्रथम चरण में कुल 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में मतदान होना है. इन क्षेत्रों में कुल मतदाता की संख्या 70,37,966 हैबिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है. 

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम थम गया. इस चरण में गुरुवार को बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में मतदान होना है. इस बीच, प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने आज बताया कि प्रथम चरण में कुल 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. इन क्षेत्रों में कुल मतदाता की संख्या 70,37,966 है, जिनके मताधिकार के प्रयोग के लिए कुल 7,486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

 इस चरण में 70,37,966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 36,83,885 पुरुष और 33,53,809 महिलाएं हैं जबकि तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 272 है. इस बीच, प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी महागठबंधन के चुनावी प्रचार के लिए आज दोपहर बाद गया पहुंचे. 

महागठबंधन ने गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को प्रत्याशी बनाया है. बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल