लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होने को लेकर 22 अप्रैल को पार्टी से करेंगे बातचीत, 2024 के लिए दे चुके हैं सोनिया गांधी को प्रजेंटेशन

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2022 16:27 IST

सियासी रणनीतिकार के करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 22 अप्रैल, शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बातचीत करेंगे। किशोर ने 600 स्लाइड्स का प्रजेंटेशन तैयार किया है जिसे अब तक कांग्रेस के किसी नेता ने पूरा नहीं देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के किसी नेता ने नहीं देखी पीके की 600 स्लाइड्स की प्रजेंटेशनलोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार कर चुके हैं कांग्रेस के लिए पीपीटी

नई दिल्ली:कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कल, 22 अप्रैल को पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे। एक हफ्ते के भीतर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रशांत किशोर के बीच 4 बार मुलाकात हो चुकी हैं।

वे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के संबंध में कांग्रेस को लंबी चौड़ी प्रजेंटेशन भी दे चुके हैं। हालांकि ये और बात है कि 600 स्लाइड्स की प्रशांत किशोर की पूरी प्रजेंटेशन को पार्टी नेताओं ने नहीं देखा है। 

सियासी रणनीतिकार के करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 22 अप्रैल, शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बातचीत करेंगे। किशोर ने 600 स्लाइड्स का प्रजेंटेशन तैयार किया है जिसे अब तक कांग्रेस के किसी नेता ने पूरा नहीं देखा है। 

इससे पहले बीते शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के सामने प्रजेंटेशन रखी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल ने इस अहम बैठक की जानकारी देते हुए कहा था, प्रशांत किशोर ने कांग्रेस प्रमुख को 2024 की चुनावी रणनीति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी है। उनके द्वारा प्रस्तुत योजना को कांग्रेस प्रमुख द्वारा स्थापित एक समूह द्वारा देखा जाएगा और समूह अंतिम निर्णय के लिए पार्टी प्रमुख को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

कांग्रेस लगातार चुनावों में अपना जनाधार खोती जा रही है। ऐसे में सियासी रणनीतिकार ने कांग्रेस को प्रजेंटेशन के जरिए सुझाव दिए हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में वह कैसे खड़ी होगी। बताया गया है कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर भी अपनी राय रखी है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी को ये पीपीटी जून 2021 में सौंप दी थी। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम