लाइव न्यूज़ :

सियासतः श्रीराम रथयात्रा के बाद अब जम्मू-कश्मीर की आर्टिकल 370 पर उलझन में कांग्रेस?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 8, 2019 15:43 IST

लोकसभा चुनाव 2019 की जीत ने बीजेपी को राष्ट्रवाद की एक नई राह दिखा दी. यही वजह है कि बीजेपी केन्द्र की सत्ता मे आते ही जम्मू-कश्मीर की आर्टिकल 370 को लेकर इतना बड़ा निर्णय कर पाई है.

Open in App
ठळक मुद्देश्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने श्रीराम रथयात्रा निकाली थीपीएम मोदी किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर मौन धारण कर लेते हैं और समय गुजरने देते हैं.

श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने श्रीराम रथयात्रा निकाली थी. यह पहला मौका था जब कांग्रेस उलझन में आ गई थी. कांग्रेस के नेता न तो स्वयं समझ पा रहे थे कि क्या करें? और, न ही अपनों को ठीक से समझा पा रहे थे! कांग्रेस नेता घरों में बैठे रहे और उनके परिवारजन श्रीराम रथयात्रा की आरती उतारते रहे.

नतीजा यह रहा कि आजादी के बाद पहली बार बीजेपी का हिन्दू जनाधार तेजी से बढ़ा. इस वक्त जो बीजेपी का विशाल राजनीतिक आधार नजर आ रहा है, यह उसी आंदोलन का परिणाम है. लोकसभा चुनाव 2019 की जीत ने बीजेपी को राष्ट्रवाद की एक नई राह दिखा दी. यही वजह है कि बीजेपी केन्द्र की सत्ता मे आते ही जम्मू-कश्मीर के आर्टिकल 370 को लेकर इतना बड़ा निर्णय कर पाई है.

अब, एक बार फिर कांग्रेस के नेता 370 के मुद्दे पर कोई एकराय नहीं बना पा रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार के निर्णय का विरोध करना बड़ी गलती होगी. यदि कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी का विरोध करती है तो, न तो वह अपने नेताओं को राजी कर पाएगी और न ही अपने समर्थकों को समझा पाएगी.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी कहा करते थे कि जब सियासी आंधी चल रही हो तो उसके सामने आंखे खोल कर खड़े रहना राजनीतिक मूर्खता है. वे देश के एक मात्र ऐसे कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे जो आपातकाल के बाद हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे थे.

पीएम मोदी किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर मौन धारण कर लेते हैं और समय गुजरने देते हैं. राहुल गांधी में ऐसी राजनीतिक चतुराई का अभाव है कि कब बोलना है और कब मौन धारण करना है. यदि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को लेकर किए गए निर्णय में केन्द्र सरकार का समर्थन नहीं कर सकती है तो उसे विरोध से भी बचना चाहिए, वरना एक बार फिर कांग्रेस का बहुत बड़ा समर्थक वर्ग हाथ से निकल जाएगा!

टॅग्स :धारा ३७०भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतJammu-Kashmir: अनुच्छेद 370 हटाने के 6 साल बाद हिंसा कम पर मौतें आज भी जारी, कश्मीर में अभी भी औसतन प्रतिदिन एक से ज्यादा मौत

भारतआखिर क्या है वजह?, राष्ट्रपति मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह, कुछ बड़ा होने वाला!

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित