माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले को महाराष्ट्र से दबोचा : पुलिस

By भाषा | Published: November 12, 2018 05:05 AM2018-11-12T05:05:21+5:302018-11-12T05:05:21+5:30

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई वर्षों से भाकपा (माओवादी) को हथियारों की आपूर्ति में शामिल एक अपराधी को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से दबोचा।

Police supplying weapons to Maoists to Maharashtra: Police | माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले को महाराष्ट्र से दबोचा : पुलिस

माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले को महाराष्ट्र से दबोचा : पुलिस

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई वर्षों से भाकपा (माओवादी) को हथियारों की आपूर्ति में शामिल एक अपराधी को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से दबोचा। 

अधिकारी ने बताया कि 48 वर्षीय अजीत रे को शनिवार को पकड़ा गया। वह साल 1990 से ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) पी एस कुशवाहा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रे को ओडिशा पुलिस ने 2008 में भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

डीसीपी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक इलाके में जाल बिछाया गया और आरोपी रे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से इंसास और एसएलआर की प्रतिबंधित बोर के 45 कारतूस बरामद किए गए।

Web Title: Police supplying weapons to Maoists to Maharashtra: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे