लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में महिला के आत्महत्या करने पर थाना प्रभारी हटाए गए

By भाषा | Updated: August 31, 2021 12:59 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर के एक थाना प्रभारी को कथित तौर पर एक महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ उसका एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोपा पुलिस थाने के प्रभारी दीपक चतुर्वेदी को लाइन हाजिर किया गया है और उनके स्थान पर सुभाष बाबू को नियुक्त किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया था कि 25 वर्षीय महिला के पति ने तीन माह पहले तीन बार तलाक बोल कर उससे रिश्ता तोड़ लिया था। महिला ने पति द्वारा कथित तौर पर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद 28 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले महिला ने आरोप लगाया था कि पुलिस उसकी शिकायत पर पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दीपक चतुर्वेदी ने रविवार को कहा था कि दोनों का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था और उनका 18 माह का एक बेटा भी है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने फौरी तौर पर तीन बार तलाक बोल कर अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया था जिसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर किशनपुर गांव में अपने माता-पिता के घर चली गई थी। पुलिस के पास 18 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने अपने पति पर तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता तोड़ने और बच्चे को उसके पास से जबरन ले जाने का आरोप लगाया था।उन्होंने बताया कि मामले की पुलिस जांच के दौरान महिला के पति ने कथित तौर पर उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"राजनीतिक स्वार्थ के कारण मणिपुर में हुई हिंसा, समुदायों के बीच 'सत्ता' साझा करके खत्म किया जा सकता है तनाव" सुभाष चंद्र बोस के पोते सुगाता बोस ने कहा

भारतसुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस ने कहा, ‘अब नेताजी की भी वतन वापसी हो’

भारत"नरेंद्र मोदी बापू, सरदार और नेताजी का संगम हैं", शिवराज सिंह चौहान ने कहा

भारतउप्र: तीन तलाक देने के बाद पति ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाला, पत्नी ने की आत्महत्या

भारतउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने लड़की का अधजला शव बरामद किया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?