लाइव न्यूज़ :

नागपुर: पुलिस ने मुर्गी के जुआ अड्डा पर मारा छापा, पांच मुर्गी तथा रुपए बरामद, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 27, 2020 18:02 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने लकड़गंज इलाके में एक मुर्गी के जुआ अड्डे पर छापा मारकर तीन लोगों को पकड़ा है. पुलिस को आरोपी रंगे हाथ मिल गए.

Open in App
ठळक मुद्देयह कार्रवाई डीसीपी गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में निरीक्षक अशोक मेश्राम ने दल-बल के साथ की है.कई बार नाबालिगों को भी इसकी बाजी लगाते हुए देखा जा सकता है.

नागपुर में अपराध शाखा पुलिस ने लकड़गंज के जूनी मंगलवारी में चल रहे मुर्गी के जुआ अड्डे पर छाप मारकर तीन लोगों को पकड़ा है. इस कार्रवाई से लकड़गंज थाना परिसर में खलबली मच गई है. आरोपी शैलेष हीरालाल करनुके (30) ढीवरपुरा, खुशाल दिलीप बांडेबुचे (23) जूना बगड़गंज तथा एहसान खान कदीर खान (37) बंगाली पंजा हैं.

अड्डे का सूत्रधार शैलेष करनुके है. वह काफी समय से मंगलवारी में यह अड्डा चला रहा था. अपराध शाखा को इसका पता चल गया. उसने बुधवार की दोपहर वहां छापा मारा. पुलिस को आरोपी रंगेहाथ मिल गए. उनसे पांच मुर्गी तथा रुपए बरामद किए गए. शैलेष पेेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं. जूनी मंगलवारी में मुर्गी के जुए अड्डे कई स्थानों पर चलाए जा रहे हैं.

इन अड्डों पर रोज काफी भीड़ जुटती है. परंपरागत जुआ होने से सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल होते हैं. कई मर्तबा नाबालिगों को भी इसकी बाजी लगाते हुए देखा जा सकता है. इन अड्डों से आहत होकर लोगों ने कई मर्तबा लकड़गंज पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों ने अपराध शाखा से संपर्क किया.

इसके बाद कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई डीसीपी गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में निरीक्षक अशोक मेश्राम, एपीआई नागोराव इंगले, हवलदार कृपाशंकर शुक्ला, सुधाकर धंदर, देवेंद्र चव्हाण, अजय रोडे, आशिष तथा बबन ने की. चित्र :

टॅग्स :लोकमत समाचारनागपुरमहाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल