लाइव न्यूज़ :

झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर पुलिस ने साधी चुप्पी, CM हेमंत सोरेन को नहीं करना चाहते नाराज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2025 18:40 IST

Jharkhand: उसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लश्कर ए तैयबा लिखा था।

Open in App

Jharkhand: झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है। झारखंड में कितने पाकिस्तानी नागरिक आए हैं, फिलहाल इसपर कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं दिखता। आईजी(स्पेशल ब्रांच) प्रभात कुमार ने तो फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझा। जबकि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किसी प्रकार की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। बता दें कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को वापस लौटने की समय सीमा तय कर दी है।

इस बीच धनबाद में रह रही पाकिस्तान की दो दुल्हन की खोज-खबर धनबाद पुलिस ने शुरू कर दी है। दोनों नियमित रूप से धनबाद के अलग-अलग थाने में हाजिरी दे रही थीं। 

पुलिस ने बताया कि दोनों धनबाद के लड़कों से निकाह कर यहां आई हैं। पाकिस्तान के वीजा पर भारत में रह रही हैं। अब उनका क्या होगा इस संबंध में फिलहाल पुलिस विभाग को कोई गाइडलाइन फिलहाल किसी भी स्तर से नहीं मिली है। भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले वीजा पर रोक लगाने संबंधी आदेश का अध्ययन किया जा रहा है।

सार्क वीजा छूट योजना को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। एसवीईएस वीजा के तहत भारत की यात्रा करने वाले वीजाधारकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं अन्य वीजाधारकों को एक मई तक पाकिस्तान लौटना पड़ेगा। इस आधार पर दोनों दुल्हनों को भी भारत छोड़ना पड़ सकता है।

इस बीच, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंटरनेट मीडिया एक्स पर विवादित और भड़काउ पोस्ट डालने वाले मोहम्मद नौशाद उर्फ मोहम्मद नौशाद कासमी को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने लंबी पूछताछ की है। एटीएस से आरोपित युवक से बालीडीह थाने में पूछताछ की और उसके घर भी गई, जहां अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की है और तलाशी भी ली है। अब तक की छानबीन में एटीएस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिसका सत्यापन चल रहा है।

एटीएस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि छानबीन में एटीएस के हाथ बड़ी सफलता लग सकती है और देश में सांप्रदायिक तनाव भड़काने वालों का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा जा सकता है। गिरफ्तार 31 वर्षीय मोहम्मद नौशाद धार्मिक शिक्षक है। उसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लश्कर ए तैयबा लिखा था।

वह बोकारो के मिल्लत नगर, मखदुमपुर का रहने वाला है। उसने अरबी, हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी की शिक्षा हासिल कर रखी है। एटीएस उसके सभी शैक्षणिक केंद्रों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। यह जानने की कोशिश में है कि उसके सहयोगी, उसके प्रशिक्षक कौन-कौन हैं और उनकी गतिविधियां वर्तमान में क्या है?

टॅग्स :झारखंडपाकिस्तानभारतआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण