लाइव न्यूज़ :

झारखंड सचिवालय का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्च, कई हुए घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2023 18:38 IST

Open in App

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मार्च निकालकर सचिवालय का घेराव किया। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। सुरक्षा बलों ने पहले ही बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिसे भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पार करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो कार्यकर्ता नहीं मानें। प्रभात तारा मैदान से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। फिर आंसू गैस के गोले दागे। जब इससे भी वे पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जिससे कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई है और कई बुरी तरह से घायल हो गये हैं। वहीं, भाजपा नेताओं की तरफ से भी पत्थरबाजी और पानी के बोतल फेंकने की खबर है। सुरक्षा बलों ने कुछ नेताओं को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें विधायक बिरंची नारायण शामिल हैं। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास बैठ गए और जमकर नारेबाजी किया। 

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जब सरकार डर जाती है, जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाती है, तब वह हिंसा का सहारा लेती है। आज इस आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई है, वह किसी व्यक्ति का आंदोलन नहीं है बल्कि इस राज्य की जनता का आंदोलन है और आने वाले दिनों में यह भी देखने को मिलेगा की जनता क्या चाहती है। हेमंत सोरेन की सरकार बेईमानों की सरकार है लुटेरों की सरकार है। सरकार ने शायद ही कोई ऐसा नागरिक हो, जिसे ठगने का काम ना किया हो। यहां अधिकारी से पदाधिकारी तक भ्रष्ट हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रशासन का जो रवैया रहा है, उसका आंदोलन में वह आंदोलित करने का रहा है। आज इस एकजुटता से यह स्पष्ट हो गया है कि हम साथ हैं। आज जो पानी कैनन छोड़े जाए आंसू गैस के गोले छोड़े गए इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अभी शुरू हुआ है और संघर्ष तब तक करना है, जब तक हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ ना फेंकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप उग्र ना हो 1 दिन ऐसा भी आएगा जब हेमंत सोरेन की सरकार को फाड़ कर फेंक दिया जाएगा।

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

भारत अधिक खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट