लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के निकट विस्फोट सामग्री मिलने के बाद पुलिस कर रही है एक अन्य कार की तलाश

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:44 IST

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक संदिग्ध वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के दो दिन बाद पुलिस एक अन्य कार की तलाश कर रही है, जिसे मौके पर देखा गया था।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अब तक 25 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस की टीम उस इनोवा कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे एक व्यक्ति को जाते हुए देखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने उन मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिनसे होकर ये दोनों कार गुजरी थी लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में कोई आतंकी दृष्टिकोण सामने नहीं आया है।

मुंबई में बृहस्पतिवार की शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूर स्कॉर्पियो कार में विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की बीस छड़ें पाई गईं थी।

एसयूवी के अंदर एक पत्र भी मिला था, जिसमें अंबानी और उनके परिवार को कथित तौर पर धमकी दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो को एक सप्ताह पहले चुराया गया था।

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि इनोवा के साथ-साथ स्कॉर्पियो भी बृहस्पतिवार की तड़के घटनास्थल पर पहुंची और स्कॉर्पियो का चालक दूसरे वाहन में बैठ गया था।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में इनोवा को मुंबई से बाहर निकलते और ठाणे में प्रवेश करते हुए देखा गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिलेटिन की छड़ें कहां से खरीदी गई थीं।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई स्कॉर्पियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस