लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की गोली मार कर हत्‍या, कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे आतंकियों में से एक को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 29, 2023 19:44 IST

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार को ईदगाह इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गया। उनकी पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देटीआरएफ के एक आतंकी ने श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस के एक इंस्‍पेक्‍टर को प्‍वाइंट ब्‍लैंक से गोली मारीअधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार को ईदगाह इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गयाहमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है

जम्‍मू: आतंकी गुट टीआरएफ के एक आतंकी ने श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस के एक इंस्‍पेक्‍टर को प्‍वाइंट ब्‍लैंक से गोली मार कर मार डाला। जबकि दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को समाचार भिजवाए जाने तक ढेर कर दिया था और बाकी के साथ मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार को ईदगाह इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गया। उनकी पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई है। मसरूर येचिपोरा ईदगाह इलाके के रहने वाले थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है।

अधिकारियों के मुताबिक हमला उस समय हुआ, जब मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। मसरूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर, कुपवाड़ा जिले में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना प्रवक्‍ता ने बताया कि मच्‍छेल सेक्टर में सफल आतंकवाद विरोधी अभियान के दो दिन बाद, सुरक्षा बलों ने रविवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड सेक्टर में एक आतंकवादी मारा गया है।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान, जो अभी भी जारी है, जवानों ने एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले एलओसी के पास मच्‍छेल सेक्टर में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया था। हमारे सैनिकों की निरंतर प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण लाभ हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब