लाइव न्यूज़ :

बिहार में अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही पुलिस की बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत, टक्कर के बाद बस में लगी आग

By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2022 10:15 IST

बिहार में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। छपरा-सीवान हाईवे पर मंगलवार को पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस एक बाइक से टकरा गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।

Open in App

पटना: बिहार में छपरा-सीवान हाईवे पर मंगलवार को पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस बाइक से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक से टक्कर के बाद बस में भी आग लग गई और देखते ही देखते इसने भयानक रूप पकड़ लिया।

हादसा देवरिया के पास उस समय हुआ जब बाइक सवार तीन लोग पुलिस अधिकारियों को ले जा रही बस की चपेट में आ गए। बाइक सवारों में से एक बस के नीचे फंस गया और वह कुछ 100 गज की दूरी तक घसीटता चला गया, जिसके बाद बस का ईंधन टैंक फट गया। बस में सबसे पहले नीचे लगी आग की चपेट में बाइक पर सवार ये युवक भी आ गया और जिंदा जल गया।

वहीं बस में आग लगते ही पुलिसकर्मी उतरकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सीवान-छपरा हाईवे पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनीवास देवरिया ए-1 चिमनी के पास अनियंत्रित पुलिस बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा। पुलिसकर्मियों की ये बस सीताब दियारा में जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती समारोह से लौट रही थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे।

बस में आग लगने के बाद पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। बस में आग लगने का हादसा कैमरे में भी कैद हो गया। हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

हादस में मृतकों की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी पंचायत के पकड़भिंढा निवासी सत्यनारायण मांझी के 28 साल के पुत्र संजय मांझी सहित इसी गांव निवासी सुखल मांझी के 16 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार मांझी के रूप में हुई है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मंगाई डीह निवासी 22 साल के किशोर कुमार की भी हादसे में मौत हुई है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में करीब 50 से 60 पुलिसकर्मी सवार थे और इसकी रफ्तार काफी तेज थी। 

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Policeअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत