भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी का लगा आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 31, 2023 06:45 AM2023-12-31T06:45:24+5:302023-12-31T06:54:48+5:30

कर्नाटक पुलिस ने करोड़ों रुपये के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के आरोप में भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को गिरफ्तार किया है।

Police arrested brother of BJP MP Pratap Simha, accused of illegal cutting of trees and smuggling | भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी का लगा आरोप

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को पुलिस ने किया गिरफ्तार विक्रम सिम्हा पर रोड़ों रुपये के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी का आरोप हैयह वही भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा हैं, जिनके विजिटर पास से संसद में घुसपैठ करने वालों ने प्रवेश किया था

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सासंद सिम्हा के भाई को करोड़ों रुपये के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

समाचार वेबसाइट इंडिा टुडे के अनुसार भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा पर आरोप है कि उन्होंने हासन जिले के एक गांव में बिना अनुमति के लगभग 126 पेड़ों को कटाई कराई और लकड़ी की तस्करी की। यह गिरफ्तारी बेंगलुरु की सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के संगठित अपराध दस्ते द्वारा की गई, लेकिन बाद में उन्हें वन विभाग के अधिकारियों की हिरासत में दे दिया गया।

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा इस महीने की शुरुआत में उस समय विशेष रूप से चर्चा में आये थे, जब संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों को उनके द्वारा विजिटर पास जारी किया गया था।

वहीं अब उनके भाई विक्रम सिम्हा के खिलाफ राज्य वन विभाग ने नंदगोंडानहल्ली गांव में अधिकारियों से अनुमति के बिना लिये अवैध रूप से पेड़ कटाई कराने और लकड़ी की तस्करी के आरोप में कस दर्ज किया गया है।

कर्नाटक पुलिस की ओऱ से दी गई सूचना के अनुसार भाजपा सांसद सिम्हा के भाई के खिलाफ उनका यह ऑपरेशन तब चलाया गया, जब तहसीलदार ममता नंदगोंडानहल्ली गांव के दौरे पर थीं। जब उन्हें विक्रम सिम्हा द्वारा कराई गये पेड़ों के अवैध कटान के बारे में पता चला, तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को सारी सूचना दी और फिर विक्रम सिम्हा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर पेड़ों की अवैध कटाई हुई है, वह सरकारी स्वामित्व वाली वन भूमि है, जिन्हें दो लोगों को आवंटित किया गया था। यह जमीन 12 एकड़ में फैली है और मवेशियों की चारागाह है। समाचार रिपोर्ट लिखे जाने तक विक्रम सिम्हा राज्य वन विभाग की हिरासत में थे।

Web Title: Police arrested brother of BJP MP Pratap Simha, accused of illegal cutting of trees and smuggling

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे