लाइव न्यूज़ :

'एकाएक पुलिस व्यवस्था ठप्प पड़ गई', जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'सुरक्षा चूक' में बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2023 15:57 IST

यात्रा स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए, आज बड़ी संख्या में लोग यात्रा में आए थे, पर एकाएक पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गयी। मेरे सुरक्षाकर्मी मेरे आगे पैदल चलने के खिलाफ थे। उनकी बात सुनकर मुझे अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस के कई नेताओं ने "गंभीर सुरक्षा चूक" को लेकर प्रशासन पर जमकर निशाना साधाकांग्रेस का आरोप, सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक यात्रा के 133 दिनों में नहीं हुईपार्टी ने पूछा - जम्मू कश्मीर में केंद्र का शासन है, इस चूक की ज़िम्मेदारी किसकी?

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शु्क्रवार को भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा उल्लंघन के कारण यात्रा कश्मीर घाटी में प्रवेश करने के तुरंत बाद रुक गई। शुक्रवार की यात्रा में गांधी को बनिहाल से अनंतनाग तक 16 किमी तक मार्च का नेतृत्व करना था, लेकिन उन्हें चार किमी के बाद रुकना पड़ा। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते यात्रा को रोकना पड़ा। वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने "गंभीर सुरक्षा चूक" को लेकर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

यात्रा स्थगित होने के बाद कांग्रेस नेता ने मीडिया को संबोधित करते हुए, आज बड़ी संख्या में लोग यात्रा में आए थे, पर एकाएक पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गयी। मेरे सुरक्षाकर्मी मेरे आगे पैदल चलने के खिलाफ थे। उनकी बात सुनकर मुझे अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस सांसद ने कहा, आशा करता हूं कि कल और परसों यात्रा के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ का प्रबंधन करे ताकि हम मार्च जारी रख सकें। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।" वहीं इस घटना पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,"मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ लेकिन कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।" 

बनिहाल टनल के दोनों ओर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता लाइन में खड़े थे। बाद में, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जो कश्मीर की तरफ सुरंग के पास इकट्ठे हुए थे जो रस्सी के घेरे में घुस गए। एक घंटे से अधिक समय के बाद, पैदल मार्च ने अनंतनाग में इंडस्ट्रियल एस्टेट वेसु में विराम लिया। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील