लाइव न्यूज़ :

यमुना में जहरीला फेन: डीपीसीसी ने प्रदूषण कर रही दो इकाईयां बंद की, 15 को बंद करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने प्रदूषण कर रही दो इकाईयों को सील कर दिया है और ऐसी 15 अन्य इकाईयों को बंद करने का आदेश दिया है जो यमुना में फेन (झाग) बनने का कारण हो सकती है।

प्रदूषण कर रहीं जिन इकाईयों को सील किया गया है उनमें हैं पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन सह शोरूम, लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में जींस रंगाई एवं धुलाई इकाई। इन इकाईयों से निकलने वाले प्रदूषित पदार्थों के शोधन की उचित व्यवस्था नहीं थी।

डीपीसीसी की ओर से बताया गया कि खयाला पुनर्विकास क्षेत्र में 21 इकाईयों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 15 इकाईयां शोधन की उचित व्यवस्था के बगैर संचालित हो रही थीं, उन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया है।

इसमें बताया गया कि पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में एक ऑटोमोबाइल सर्विस एवं मरम्मत इकाई को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

कालिंदी कुंज इलाके के निकट यमुना नदी की सतह पर जहरीले फेन की तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आई थीं जिसके बाद विशेषज्ञों ने कहा था कि इस प्रदूषण के पीछे मुख्य वजह डिटर्जेंट है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि देश में अधिकांश डिटर्जेंट के पास अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) का प्रमाण पत्र नहीं है जिसके तहत रासायनिक पदार्थों में फॉस्फेट की सांद्रता के लिए सीमा तय होती है।

उन्होंने बताया कि जहरीला फेन बनने का प्रमुख कारण फॉस्फेट का उच्च स्तर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब