लाइव न्यूज़ :

PNB महाघोटाले के बाद नीरव मोदी का पहला बयान, बोला- बैंक ने जल्दबाजी में काम बिगाड़ दिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 20, 2018 08:42 IST

PNB Scam: नीरव मोदी का कहना है कि बैंक ने जल्दबाजी में काम बिगाड़ दिया। अब कर्ज चुकाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं।

Open in App

भारत के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटाले का मास्टर माइंड नीरव मोदी चोरी के बाद सीनाचोरी पर उतर आया है। पंजाब नेशनल बैंक से 11,400 करोड़ रुपये की ठगी के बाद नीरव मोदी ने पहली बार खत लिखकर प्रतिक्रिया दी है। नीरव मोदी का कहना है कि बैंक ने जल्दबाजी में काम बिगाड़ दिया। अब कर्ज चुकाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मीडिया में बैंक जितनी राशि का कर्ज बता रहा है असलियत में उतना कर्ज नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को यह खत लिखा था।

चोरी और सीनाजोरीः 5 बड़ी बातें

पीएनबी महाघोटाले के मास्टरमाइंड नीरव मोदी ने खत में लिखा,

- पीएनबी की जल्दबाजी और अतिउत्साह के चलते कर्ज चुकाने के सभी रास्त बंद हो गए हैं।- कर्ज की रकम उतनी नहीं है जितना बताई जा रही है। उसकी कंपनियों पर बैंक के 5 हजार करोड़ से भी कम के कर्ज हैं।- मीडिया में इस मामले के आने के अलावा संपत्ति की छानबीन और जब्‍ती की वजह से हमारे इंटरनेशनल मार्केट का कारोबार प्रभावित हो रहा है।- 13 फरवरी को मेरे ऑफर के बावजूद आपने बकाया राशि लेने की जल्‍दी दिखाई और इसे सार्वजनिक कर दिया। - आपके इस एक्‍शन से मेरे ब्रांड और बिजनेस को बड़ा नुकसान हुआ है।

PNB घोटालाः एक नजर में

पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए।

जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। अब तक इस सिलसिले में 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। साथ ही नीरव को भारत लाने के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील