लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: भोपाल में नक्षत्र ज्वेलर्स के शोरूम पर ED का छापा, 2.30 करोड़ रुपये के हीरे जब्त, जांच जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 17, 2018 21:29 IST

पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में सीबीआई का जांच अभियान जारी है।

Open in App

भोपाल 17 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नक्षत्र ज्वेलर्स के एक शोरूम पर छापा मारा। इस दौरान ई़डी की टीम ने शोरूम से करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये के हीरे जब्त किए हैं। इसके अलावा हीरे की सौदेबाजी से जुड़े कई दस्तावेंजों की जांच की जा रही है।

वहीं इन सब से इतर पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में सीबीआई का जांच अभियान जारी है। इससे पहले 6 अन्य ब्रांचों की जांच की जा चुकी है। वहीं आयकर विभाग की टीम ने पीएनबी घोटाले में संलिप्तता के मामले में गीतांजली समूह के 9 खातों को अपने कब्जे में लिया है। इनमें करीब 81 लाख रुपये की रकम जमा है। बता दें कि इससे पहले पीएनबी घोटाले के मामले में शनिवार को सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन मार्च 2018 तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी, मनोज खरात (पूर्व पीएनबी अधिकारी) और हेमंत भट्ट शामिल हैं।

इससे पहले सीबीआई ने गुरुवार (15 फरवरी) को मेहुल चौकसी के खिलाफ ताजा एफआईआर दर्ज की। मेहुल चौकसी नीरव मोदी के मामा लगते हैं। मेहुल चौकसी से जुड़ी तीन कंपनियों पर पीएनबी को 143 एलओयूकी मदद से 4886.72 करोड़ रुपये चूना लगाने का आरोप है।

सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ आठ एलओयू के जरिए 280.70 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पहले ही देश छोड़ चुके हैं। दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)भोपालमध्य प्रदेशप्रवर्तन निदेशालयसीबीईआयकर विभागनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया