लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला मामलाः नीरव मोदी की बहन पूर्वी ने ईडी को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये, बहनोई और बहन बने हैं सरकारी गवाह 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2021 20:40 IST

पूर्वी मोदी के इस सहयोग से प्रवर्तन निदेशालय करीब 17.25 करोड़ रुपये (23,16,889.03 अमरीकी डॉलर) वापस हासिल कर सका है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में है।भारत प्रत्यर्पण की उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। नीरव मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी शाखा से दो अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से 17 करोड़ से अधिक रुपये भारत सरकार को भेजे हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज धोखाधड़ी मामले में मदद करने के बदले आपराधिक कार्यवाही से उन्हें छूट देने की अनुमति दी गयी थी। ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘24 जून को, पूर्वी मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को सूचित किया कि उन्हें लंदन, ब्रिटेन में उनके नाम पर एक बैंक खाते का पता चला जो उनके भाई नीरव मोदी के कहने पर खोला गया था और यह धन उनका नहीं था।’’

बयान में कहा गया, ‘‘चूंकि पूर्वी मोदी को पूरा और सही खुलासा करने की शर्तों पर माफी की अनुमति दी गई थी, इसलिए उन्होंने ब्रिटेन के बैंक खाते से 23,16,889.03 अमरीकी डॉलर की राशि भारत सरकार, प्रवर्तन निदेशालय के बैंक खाते में भेज दी है।

बयान के मुताबिक पूर्वी मोदी के इस सहयोग से प्रवर्तन निदेशालय करीब 17.25 करोड़ रुपये (23,16,889.03 अमरीकी डॉलर) वापस हासिल कर सका है। नीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में है और भारत प्रत्यर्पण की उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। नीरव मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी शाखा से दो अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर