लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटालाः जालसाजी में अन्य भारतीय बैंकों की विदेशी ब्रांच के मिलीभगत की संभावना

By IANS | Updated: February 16, 2018 00:19 IST

पीएनबी ने एक तरह से अन्य बैंकों की विदेशी शाखाओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि धोखाधड़ी को लेकर इन बैंकों की शाखाओं के पास उपलब्ध सूचना या दस्तावेज उसके साथ साझा नहीं किया गया।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जालसाजी में अन्य भारतीय बैंकों की विदेशी शाखों की संलिप्तता की आशंका जाहिर की है। तीस भारतीय सरकारी बैंकों, एक निजी व एक विदेशी बैंक को भेजे गए अपने विस्तृत नोट में पीएनबी ने कहा कि नीरव मोदी के समूह की कंपनियों और गीतांजलि जेम्स व हमारी शाखा के अधिकारियों तथा भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं के अधिकारियों के बीच स्पष्ट आपराधिक मिलीभगत दिख रही है।

धोखाधड़ी के इस मामले पर पीएनबी की ओर से भेजे गए नोट की एक प्रति आईएएनएस के पास है। पीएनबी ने एक तरह से अन्य बैंकों की विदेशी शाखाओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि धोखाधड़ी को लेकर इन बैंकों की शाखाओं के पास उपलब्ध सूचना या दस्तावेज उसके साथ साझा नहीं किया गया। 

पीएनबी ने कहा, "जालसाजी वाले एलओयू (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) के एवज में क्रेता की साख का इस्तेमाल या तो परित्यक्त आयात बिल का इस्तेमाल करके या दोबारा किन्हीं अन्य बैंकों की परिपक्व क्रेता साख का उपयोग करके किया गया है।" साथ ही, पीएनबी ने हीरा कंपनियों द्वारा बैंक को चूना लगाने की कार्यप्रणाली में अपने एक अवकाश प्राप्त कर्मचारी और अन्य भारतीय बैंकों के अधिकारियों की भी संलिप्तता स्वीकार की है। 

पीएनबी की टिप्पणी के अनुसार, दक्षिण मुंबई स्थित इसकी बैड्री हाउस शाखा के कर्मचारियों के साथ अपराधियों की मिलीभगत के जरिए संदिग्ध धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। 12 फरवरी के नोट में इन बैंकों के अध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों और कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित किया गया है और इस पर पीएनबी के नई दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग संभाग के महाप्रबंधक द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

पीएनबी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क की जांच में पता चला है कि शाखा के जूनियर स्तर के अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से व जालसाजी के तहत अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कुछ कंपनियों की ओर से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी कर विभिन्न भारतीय बैंकों की विदेशी शाखों की ओर से क्रेता को साख प्रदान किया। इसमें शामिल कंपनियां हैं-सोलर एक्सपोर्ट्स, स्टेलर डायमंड्स एंड डायमंड आर यूएस जिनके चालू खाते हैं और उनमें शाखा में कोई फंड या गैर-फंड की सीमा नहीं है। पीएनबी ने मेल में कहा है कि कोई भी लेन-देन सीबीएस सिस्टम से नहीं हुई है, जिससे धोखाधड़ी का शीघ्र पता चल सकता। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब