लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक घोटाला मामला : प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के विधायक से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक के 4,300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में महाराष्ट्र के एक विधायक से जुड़े कुछ परिसरों पर शुक्रवार को छापा मारा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) प्रमुख और विधायक हितेन्द्र ठाकुर द्वारा प्रोमोटेड विवा ग्रुप के पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में स्थित पांच परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई में भी कुछ परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी कंपनी एचडीआईएल और कुछ अन्य द्वारा विवा ग्रुप को दिया गया धन एजेंसी की जांच के दायरे में है और इस कथित संबंध को साबित करने के लक्ष्य से साक्ष्य एकत्र करने के लिए छापा मारा गया है।

ठाकुर की पार्टी में तीन विधायक हैं और उन्होंने शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है। ठाकुर के अलावा उनके बेटे क्षितिज ठाकुर नालासोपोरा से और राजेश पाटिल बोईसर सीट से विधायक हैं।

महा विकास अघाड़ी गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं।

ईडी इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ कर चुका है। वर्षा राउत पर मामले के एक अन्य आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत से बिना ब्याज के 55 लाख रुपये का कथित ऋण लेने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब