लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़: आज PM मोदी करेंगे 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2018 06:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ जाएगें। वह वहां 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे।

Open in App

आजमगढ़, 14 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ जाएगें। वह वहां 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे।  इस दौरान वह जनता को भी संबोधित करेंगे।

 यह सड़क राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहरों को जोड़ेगा।

दिल्ली एक्सप्रेस वे से भी इसको जोड़ने की योजना है। इस योजना के जरिए उत्‍तर प्रदेश के पश्चि‍मी छोर पर स्थित नोएडा को पूर्वी छोर गाजीपुर को इस एक्‍सप्रेस वे के जरिए जोड़ा जा कसेगा। दरअसल मोदी आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। ऐसे में वह  वाराणसी में 900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

साथ ही वह वाराणसी सिटी गैस वितरण परियोजना और वाराणसी-बलिया ईएमयू ट्रेन को का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी की ये यात्रा प्रदेशवासियों को लाभ पहुंचाने वाली कही जा रही है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ‘मेरी काशी’ शीर्षक पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 15 जुलाई को मिर्जापुर जाएंगे। वह वहां राष्ट्र को बनसागर नगर परियोजना समर्पित करेंगे। इस योजना के जिरए लोगों को सिचाई के लिए उचित पानी मिल पाएगा। प्रधानमंत्री राज्य में 108 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया