लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का किया अनुरोध

By निखिल वर्मा | Updated: April 11, 2020 13:39 IST

PM speaks to CMs on lockdown: लॉकडाउन लागू होने के बाद यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा हैभारत में कोरोना वायरस के 7447 मामले मिले हैं और इस खतरनाक वायरस से 239 लोगों की मौत हुई है

कोरोना वायरस के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (11 अप्रैल) को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अहम बैठक की। बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से देशव्यापी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का अनुरोध किया। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा, ‘‘केवल दिल्ली में बंद की अवधि बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा।’’

पंजाब मुख्यमंत्री ऑफिस ने कहा कि बैठक में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की सिफारिश की है। इसके अलावा उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायत और रैपिड टेस्टिंग किट की मांग की है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फेस कवर (मास्क) पहना हुआ था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अप्रैल) को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जायेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है । अधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा था कि कई राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है।

पंजाब और ओडिशा में बढ़ा लॉकडाउन

पंजाब और ओडिशा 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का पहले ही फैसला कर चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से विभिन्न पहलुओं को लेकर विचार मांगे हैं जिसमें यह पूछा गया है कि क्या कुछ अन्य श्रेणियों के लोगों और सेवाओं को छूट दिये जाने की जरूरत है। वर्तमान लॉकडाउन में केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है । 

केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाती है तो बसपा इसका स्वागत करेगी : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि यदि सरकार लॉकडाउन आगे बढ़ाने का कोई फैसला लेती है तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह