लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में एनडीएचएम की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक कर राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि यह योजना लोगों के जीवन को आसान बनाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने एनडीएचएम के तहत कामकाज के विस्तार के लिए तेजी से कदम उठाने का निर्देश दिया और कहा कि इस मंच का महत्व नागरिकों को तब दिखेगा जब उन्हें इसके तहत मिलने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने इस सिलसिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए), स्वास्थ्य मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को मिल कर काम करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्‍ट्र के नाम अपने सम्‍बोधन में एनडीएचएम के शुभारंभ की घोषणा की थी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘तब से डिजिटल मॉड्यूल और रजिस्‍ट्री विकसित की गई हैं और छह केन्‍द्र शासित प्रदेशों में यह मिशन चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 11.90 लाख स्‍वास्‍थ्‍य पहचान पत्र बनाए गए हैं और इस मंच पर 3106 चिकित्सकों और 1400 स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों का पंजीकरण करा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे