लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ शेयर करेंगे वीडियो संदेश 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 20:35 IST

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 1965 लोग इससे संक्रमित हुए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने गुरूवार (2 अप्रैल) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 के विषय पर संवाद किया‘लॉकडाउन समाप्त होने’ के बाद फिर से सड़कों पर लोगों की आवाजाही क्रमबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के बारे में साझा रणनीति अवश्‍य तैयार करनी चाहिए।

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (02 अप्रैल) को ट्वीट करके बताया कि 3 अप्रैल की सुबह 9 बजे एक वीडियो साझा करेंगे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।’’ 

प्रधानमंत्री ने हालांकि अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि उनके वीडियो संदेश का विषय क्या होगा। मोदी ने गुरूवार (2 अप्रैल) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 के विषय पर संवाद किया। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 50 हो गई है जबकि इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1965 हो गया है।  इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये अगले कुछ सप्ताह तक लोगों की जांच करने, संक्रमितों का पता लगाने, उन्हें अलग थलग रखने जैसे उपायों पर ध्यान देने को कहा ताकि जीवन का नुकसान कम से कम हो। उन्होंने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही ‘‘क्रमबद्ध ढंग’’ से सुनिश्चित करने के बारे में राज्यों से साझा रणनीति बनाने को भी कहा।

पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण एवं मौत के मामलों में वृद्धि होने के बीच प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये संवाद में कहा कि इससे निपटने के लिये युद्ध स्तर पर काम करना, वायरस के ज्‍यादा संक्रमण प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) की पहचान करना एवं उन्हें घेरे में लेना और वायरस को फैलने से रोकना अत्‍यंत आवश्‍यक है। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि राज्यों और केंद्र को ‘लॉकडाउन समाप्त होने’ के बाद फिर से सड़कों पर लोगों की आवाजाही क्रमबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के बारे में साझा रणनीति अवश्‍य तैयार करनी चाहिए।

उन्होंने राज्यों से विचार-मंथन करने और इस रणनीति के बारे में सुझाव भेजने को कहा। उन्होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के महत्व को दोहराया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 1965 लोग इससे संक्रमित हुए हैं ।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया