लाइव न्यूज़ :

मुंशी प्रेमचंद की कहानी 'ईदगाह' है पीएम मोदी की उज्जवला योजना की प्रेरणा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 28, 2018 11:19 IST

पीएम मोदी ने NaMo ऐप के जरिए उज्जवला योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पढ़ें, बड़ी बातें...

Open in App

नई दिल्ली, 28 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नमो ऐप के जरिए उज्जवला योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह का हवाला देते हुए कहा कि जब हामिद अपनी मां को धुंए से बचाने के लिए चिमटा खरीद सकता है तो मैं एलपीजी सिलेंडर क्यों  नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का लक्ष्य पांच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया।

पीएम मोदी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों से कही ये प्रमुख बातेंः-

- 2020 तक हमारी सरकार की ओर से आठ करोड़ बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया है।

- साल 2014 तक 13 करोड़ परिवारों में एलपीजी कनेक्शन था। इसका मतलब था कि छह दशकों से ज्यादा समय तक यह आंकड़ा 13 करोड़ पर रुका रहा। एलपीजी कनेक्शन पहले केवल अमीर लोगों तक सीमित था लेकिन पिछले चार वर्षों में 10 करोड़ गैस के नए कनेक्शन जोड़े गए हैं। जितना काम पिछले 60 सालों में हुआ उतना काम उनकी सरकार ने चार सालों में कर दिया है।

- एक लाख एलपीजी पंचायत बनाने की योजना है, एलपीजी पंचायत के माध्यम से उपयोग की जानकारी मिलेगी।

- उज्जवला योजना से नारी को सम्मान मिला साथ ही परिवार को बेहतर स्वास्थ्य मिला।

- लकड़ियों के लिए वनों का कटाव भी कम हुआ है, स्वच्छ ईंधन स्वस्थ भारत, ग्रामीण गरीब महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है और ये उन महिलाओं से बेहतर कौन बता सकता है जिन्होंने कई वर्ष चूल्हा फूकते-फूकते निकाल दिया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर