लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज किसानों से करेंगे सीधी बात, आय दोगुनी करने पर रहेगा फोकस

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 05:19 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 20 जून यानी आज सुबह 9.30 बजे किसानों के साथ चर्चा करेंगे। इसे कृषि विज्ञान केन्द्रों, साझा सेवा केन्द्रों (सीएससी), दूरदर्शन, डी डी और आकाशवाणी द्वारा पूरे देश में प्रसारित किया जायेगा। लोग प्रधानमंत्री से ‘नरेन्द्र मोदी एप’ के माध्यम से भी संवाद कर सकेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जूनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कल किसानों से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये सीधे बातचीत करेंगे। इस दौरान वह कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिये सरकार द्वारा की गई पहलों के बारे में भी बतायेंगे। 

मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 20 जून यानी आज सुबह 9.30 बजे किसानों के साथ चर्चा करेंगे। इसे कृषि विज्ञान केन्द्रों, साझा सेवा केन्द्रों (सीएससी), दूरदर्शन, डी डी और आकाशवाणी द्वारा पूरे देश में प्रसारित किया जायेगा। लोग प्रधानमंत्री से ‘नरेन्द्र मोदी एप’ के माध्यम से भी संवाद कर सकेंगे।

पीएम मोदी सरकार के केन्द्र की सत्ता में चार साल पूरे होने पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत का सिलसिला शुरू किया गया है। किसानों के साथ कल होने वाला यह संवाद इस कड़ी में छठा संवाद होगा। 

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, 'इस बातचीत में सीधे किसानों से उनकी बात सुनने का अवसर मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिये की गई पहलों पर भी विचार विमर्श हो सकता है।' 

कृषि मंत्रालय की एक अन्य विज्ञप्ति में कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के हवाले से कहा गया है, 'प्रधानमंत्री पहली बार देश भर के किसानों से सीधे संवाद करेंगे। इसमें वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों पर चर्चा होगी।' 

उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल किसानों की रिणग्रस्तता, उनके उत्पाद का उचित मूल्य न मिलने और गन्ना किसानों के बकाये को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे