लाइव न्यूज़ :

देश को मिलेगा एक और सरकारी टीवी चैनल, 15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे संसद टीवी लॉन्च

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2021 23:36 IST

संसद टीवी चैनल को लोकसभा और राज्यसभा टीवी के विलय से तैयार किया गया है। संसद सत्र के दौरान दो चैनल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को संसद टीवी को करेंगे लॉन्चइस चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह सहित कई और जाने-माने चेहरे शो भी होस्ट करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को एक नए सरकारी चैनल संसद टीवी को लॉन्च करेंगे। लोकसभा टीवी और राज्य सभा टीवी का इसमें विलय किया गया है। 

सूत्रों के अनुसार इस चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और वकील हेमंत बत्रा जैसे शख्स अलग-अलग शो भी होस्ट करेंगे।

सूत्रों के अनुसार संसद टीवी पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का प्रसारण होगा। इसमें खासकर लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संस्थानों को लेकर शो प्रसारित किए जाएंगे। 

वहीं जब संसद का सत्र चलेगा तब संसद टीवी के दो चैनल होंगे जिस पर लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

चैनल को औपचारिक तौर पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेकैंया नायडू सहित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहेंगे। 

चैनल पर कर्ण सिंह विभिन्न धर्मों पर आधारित शो होस्ट करेंगे। वहीं बिबेक देबरॉय इतिहास पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं, अमिताभ कांत 'भारत के बदलाव' पर कार्यक्रम पेश करेंगे।

इसके अलावा SAARCLAW के उपाध्यक्ष बत्रा कानूनी मामलों पर एक शो की मेजबानी करेंगे। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल अर्थव्यवस्था पर एक शो की मेजबानी करेंगे। वहीं, प्रसिद्ध एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ अंबरीश मिठाई स्वास्थ्य मुद्दों पर एक शो का संचालन करेंगे।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व पूर्व कपड़ा सचिव रवि कपूर संसद टीवी के सीईओ बनाए गए हैं, जबकि लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोरा इसके ओएसडी होंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलराज्य सभाVenkaiah Naiduओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम