लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नवनिर्मित संसद भवन, लोकसभा सचिवालय ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: May 18, 2023 22:08 IST

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद भवन का निर्माण अब पूरा हो गया है और नया भवन आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक हैलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम से मुलाकात कर उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह की 28 तारीख को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। नए संसद भवन का निर्माण अब पूरा हो गया है और नया भवन आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।

नई संसद को 970 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसका निर्माण पुरानी संसद के पास ही किया जा रहा है। संसद की नई इमारत तिकोनी होगी जबकि मौजूदा संसद भवन वृत्ताकार है। मौजूदा संसद भवन 95 साल पुराना है और अब एक ऐसी इमारत की जरूरत महसूस की जा रही थी जो भविष्य की सारी जरूरतों को पूरी कर सके। 

नए संसद भवन का 15 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था और इसे अगस्त 2022 तक पूरा किया जाना था। 64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में निर्मित, नई चार मंजिला इमारत में एक साथ 1,224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन में तीन मुख्य द्वार हैं, जिन्हें नाम दिया गया है- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार।

नए भवन में निचले सदन लोक सभा के 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नई इमारत में लोक सभा भूतल में होगी। राज्य सभा के 384 सदस्य भी इसमें बैठ सकेंगे। सांसदों के बैठने के लिए बड़ा हॉल, एक लाइब्रेरी, समितियों के लिए कई कमरे, कैंटीन और बहुत सारी पार्किंग की जगह की व्यवस्था भी नए भवन में की गई है। नया भवन पुरानी  संसद भवन से 17,000 वर्ग मीटर अधिक क्षेत्र में है।

नए संसद भवन में देश के विभिन्न क्षेत्रीय कला और शिल्प कला को दर्शाया जाएगा। यह आधुनिक भारत की जीवंतता और विविधता को दर्शाएंगे। नए संसद भवन में दिव्यांग लोगों का ध्यान रखा है। उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 

संसद भवन की नई इमारत बनाने के लिए मोदी सरकार ने गुजरात के डॉ बिमल पटेल को चुना था। डॉ पटेल अहमदाबाद में सीईपीटी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हैं। उनकी कंपनी एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसदLok Sabha Secretariat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम