लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, 1500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें पूरा कार्यक्रम

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2021 07:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल पहली बार वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे। यूपी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल पहली बार वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं1500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे पीएम मोदीसुबह 10.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, करीब 5 घंटे अपने संसदीय क्षेत्र में बिताएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे। यूपी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इस लिहाज से भी प्रधानमंत्री का ये दौरा अहम होने वाला है। इस साल पीएम मोदी का ये पहला वाराणसी दौरा है।

प्रधानमंत्री मोदी का वारणसी दौरा

पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सबसे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) आईआईटी के खेल मैदान में जनसभा स्थल पहुंचेंगे और 280 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसकी लागत 1538 करोड़ रुपये है।

इनमें 100 बिस्तरों वाले एमसीएच विंग, गोदौलिया में एक बहुस्तरीय पार्किंग, गंगा नदी में पर्यटन के विकास के लिए रो-रो नौकाओं और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर तीन लेन वाले फ्लाईओवर पुल कई परियोजनाएं शामिल हैं। परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन

पीएम वाराणसी में दोपहर 12.15 बजे अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का उद्घाटन करेंगे, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत करेगा। इस सम्मेलन केंद्र में 108 रुद्राक्ष लगाए गए हैं और इसकी छत शिवलिंग के आकार में बनाई गई है। 

यह पूरी इमारत रात में एलईडी लाइट से जगमगाएगी। यह दो मंजिला केंद्र सिगरा क्षेत्र में 2.87 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है और इसमें 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस परियोजना का उद्देश्य वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक संवाद के अवसर प्रदान करना है। 

‘जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी’ से सहायता प्राप्त ‘वाराणसी इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर’ (वीसीसी) के मुख्य हॉल को जरूरत पड़ने पर छोटे स्थानों में विभाजित किया जा सकता है।

पीएम मोदी दोपहर लगभग दो बजे बीएचयू के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का भी निरीक्षण करेंगे। कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए पीएम अधिकारियों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के साथ मुलाकात भी करेंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी