लाइव न्यूज़ :

बनारस के इस छोटे से स्टेशन पर रात को 10 बजे बिना बताए पहुँचे पीए मोदी, 10 मिनट में किए ये काम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 16:10 IST

PM Narendra Modi Visit Manduadih Railway Station: पीएम मोदी ने रात करीब 10 बजे वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्रनाथ पांडे भी मौजूद थे। 

Open in App

वाराणसी, 18 सितंबर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी  का वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है।  इस मौके पर उन्होंने वाराणसी को ढेर सारी सौगात दी। पीएम मोदी वाराणसी दौरे के पहले दिन यहां स्कूल में बच्चों से मुलाकात करके उन्हें जीवन में सफलता गुर सिखाएं। इसके बाद रात में वो बिना किसी को बताए वाराणसी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां उन्होंने जन सुविधाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण करके सबको चौंका दिया। 

10 मिनट में लिया जन सुविधाओं का जायजा

पीएम मोदी ने रात करीब 10 बजे वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वो यहां अपने कुच चुनिंदा गाड़ियों से स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले पीएम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। यहां उन्होंने जन सुविधाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि 10 मिनट तक ही वो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों से निर्माणाधीन विकास कर्यों के बारे जानकारी प्राप्त अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पीएम मोदी साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्रनाथ पांडे भी मौजूद थे। 

 

बताया जा रहा है कि वह अगले साल इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। साथ ही यह बताया जा रहा है वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस समारोहा का आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।  

पीएम मोदी ने 17 सितंबर की रात वाराणसी में ही गुजारी। ऐसे में अब आज (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अहम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के लोगों को संबोधित किया है।  मोदी ने वाराणसी की स्थानीय भाषा में अपने भाषण का शुरू की और इसके साथ ही हर हर महादेव कहा , उन्होंने कहा कि मैं बाबा विश्वानथ और गंगा मां के आशीर्वाद के साथ एक और नए साल की शुरूआत करता हूं, इसके लिए आप सबका शुक्रियाअदा करता हूं।

 मोदी ने कहा है कि काशी में देश के चुनिंदा शहरों में शामिल हैं जहां पाइप से गैस की आपूर्ति होनी शुरू हो गई है, उज्जवला योजना से गांवों की महिलाओं को काफी राहत मिली है। आज वाराणसी में चल रहीं विकास की योजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार और बिजनस के मौके पैदा हुए हैं। नई योजनाओं से अवगत करवाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के विकास पर हमारा जोर, इसीलिए बीएचयू में कई सेंटर्स का आज उद्घाटन हुआ और बनारस में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का शिलान्यास किया गया, इससे स्टार्टअप्स को फायदा होगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील