लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा फतह पर बोले PM मोदी- डर के ऊपर लोकतंत्र की जीत

By भारती द्विवेदी | Updated: March 3, 2018 17:00 IST

त्रिपुरा जीत के बाद सीएम पद के मुख्य दावेदार माने जा रहे बिप्लब कुमार देब ने कहा है- 'मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा। जो भी होगा इसका फैसला पार्टी करेगी।'

Open in App

नई दिल्ली, 3 मार्च: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी पहली बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। त्रिपुरा में दो दशकों से भी ज्यादा समय से लेफ्ट की सरकार थी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने त्रिपुरा में लेफ्ट का किला बिखेर दिया है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कई ट्वीट किए हैं- 'त्रिपुरा में भाजपा की जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं है। ये शून्य से शिखर तक का सफर हमारे विकास के एजेंडे और ठोस विकास और संगठन की ताकत की वजह से मुमकिन हुआ है।' 

पीएम मोदी आगे लिखते हैं-'त्रिपुरा की जीत ऐतिहासिक होने के साथ ही विचारधारा की जीत हुई है। ये डर के ऊपर लोकतंत्र की जीत है। आज सत्य अहिंसा के सामने डर हर गया है। हम त्रिपुरा को एक अच्छी सरकार देंगे, जिसका ये राज्य हकदार है।'

वहीं त्रिपुरा जीत के बाद सीएम पद के मुख्य दावेदार माने जा रहे बिप्लब कुमार देब ने कहा है- 'मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा। जो भी होगा इसका फैसला पार्टी करेगी।'

बता दें कि पार्टी को मिली निर्णायक बढ़त के बाद जब बीजेपी के महासचिव राम माधव अगरतला में जश्न मना रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आए तो उनके साथ  48 वर्षीय बिप्लब कुमार देब भी थे। बिप्लब कुमार देब बनमालीपुर विधान सभा सीट से चुनावी अखाड़े में है। इस सीट से वो सीपीएम के निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के एक महासचिव न नाम न बताने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स अखबार से कहा कि बिप्लब कुमार देब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो