लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में लिया कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज, लोगों से की ये अपील

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2021 07:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्हें भारत बायोटेक की बनाई 'कोवैक्सीन' दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गईएम्स में पीएम मोदी ने ली कोरोना की वैक्सीन, भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन दी गई देश में आज से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन देने की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोमवार सुबह ट्वीट कर दी। पीएम मोदी को वैक्सीन की पहली डोज दिल्ली के एम्स अस्पताल में दी गई। पीएम मोदी ने साथ उन सभी लोगों से वैक्सीन लेने की भी अपील की जो इसके लिए योग्य हैं।

पीएम मोदी को पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'मैंने कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज एम्स में लिया। ये अद्भुत है कि कैसे हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ जंग को मजबूती देने के लिए इतने कम समय में काम किया। वैक्सीन के लिए जो लोग योग्य हैं, मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं। आईए, साथ मिलकर भारत कोविड-19 से मुक्त करें।'

बता दें कि देश में आज से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन देने की शुरुआत हो रही है। इस दौरान करीब 10 हजार सरकारी केंद्रों पर ये टीका निशुल्क लगाया जाएगा। वहीं, निजी क्लिनिकों एवं केंद्रों पर उन्हें इसके लिए शुल्क देना पड़ेगा।

निजी अस्पतालों में कोविड-19 टीके की एक खुराक के लिए 250 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है। इसमें 150 रुपये टीके की कीमत और 100 रुपये सेवा शुल्क है।

वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से www.cowin.gov.in और आरोग्य सेतु ऐप पर शुरू हो रहा है। कुछ जगहों पर सीधे जाकर भी वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

वैक्सीन लेने के लिए जाने वाले लोगों को अपनी आईडी मसलन आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र आदि लेकर टीकाकरण केंद्र पर जाना होगा। वहीं, किसी बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को बीमारी से जुड़े प्रमाणपत्र भी साथ ले जाना होगा।

भारत में कोरोना की वैक्सीन देने की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और अब तक 1.43 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन दी गई है।

वैक्सीन के दूसरे डोज भी लगाए जा रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि आज से शुरू हो रहे दूसरे चरण में अगस्त तक 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगा।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीननरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों