लाइव न्यूज़ :

कोविड पर प्रधानमंत्री की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू, देशभर के हालात पर हो रही है समीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2022 17:49 IST

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कोविड समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों से राज्यों के हालातों का जायजा ले रहे हैं और घातक वायरस के फैलने को रोकने के लिए कदमों पर चर्चा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड पर समीक्षा के लिए वर्चुअल माध्यम से हो रही है बैठकपीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से राज्यों के हालातों का ले रहे हैं जायजा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में तेजी से बढ़ते कोविड -19 के मामलों को लेकर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक वर्चुअल माध्यम से हो रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कोविड समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों से राज्यों के हालातों का जायजा ले रहे हैं और घातक वायरस के फैलने को रोकने के लिए कदमों पर चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सम्मिलित हुए।

कोविड को लेकर हो रही समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया है।

 इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की थी। इस दिन कोविड के 1.75 लाख नए मामले सामने आए थे। रविवार की बैठक में, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल थे, प्रधान मंत्री ने जिला स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त बनाने में जोर दिया था। 

बैठक में प्रधानमंत्री ने ओमीक्रोन स्वरूप के कारण संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि से निपटने की तैयारियों पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा था। पीएम ने जिलों में पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करने और किशोरों के टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के आधार पर बढ़ावा देने का आह्वान किया था 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे