लाइव न्यूज़ :

'GDP की 5-6% राशि के बराबर आर्थिक पैकेज की घोषणा करें PM मोदी', कांग्रेस ने की लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की पैरवी

By स्वाति सिंह | Updated: April 13, 2020 16:50 IST

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह लॉकडाउन एवं कोरोना संकट पर देश को संबोधित करेंगे। शर्मा ने वीडियो लिंक के जरिये संवाददाताओं से कहा, "कोरोना वायरस के संक्रमण से देश और दुनिया को गहरी चोट पहुंची है। इससे अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की पैरवी की जीडीपी की पांच से छह फीसदी राशि के बराबर आर्थिक पैकेज की घोषणा की

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना संकट की मार झेल रही अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए देश की जीडीपी की पांच से छह फीसदी राशि के बराबर आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का साहस दिखाना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भारत के औषधि उद्योग, बीमा और वित्तीय कारोबार से जुड़ी इकाइयों के विदेशी समूहों द्वारा अधिग्रहण करने की किसी भी प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह लॉकडाउन एवं कोरोना संकट पर देश को संबोधित करेंगे। शर्मा ने वीडियो लिंक के जरिये संवाददाताओं से कहा, "कोरोना वायरस के संक्रमण से देश और दुनिया को गहरी चोट पहुंची है। इससे अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है। इस संकट के कारण पहले से कमजोर भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियां आ गई हैं। इसलिए एक रणनीति बनाए जाने की जरूरत है ।'' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार से आग्रह किया कि लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए।

प्रथम चरण में कुछ आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत हो। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को पुनर्जीवित किया जाए। एमएसएमई को बिना ब्याज के कर्ज देना होगा। इस क्षेत्र के लिए एक कोष की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''आम जरूरत की वस्तुओं के उत्पादन के लिए नीति बनाने की आवश्यकता है क्योंकि अगर सामान बनेगा नहीं, तो दुकानों में कहां से आएगा। इसके साथ परिवहन की समस्या का भी समाधान करना होगा।''

किसानों को राहत देने की पैरवी करते हुए शर्मा ने कहा कि गेहूं- सरसों की फसलों की कटाई का समय है इसलिए किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित होना जरूरी है। इसके लिए विकेंद्रित व्यवहार का होना जरूरी है। उन्होंने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठनों की रिपोर्ट आई है कि भारत में 40 करोड़ मजदूर गरीबी रेखा से नीचे चले जाएंगे। कदम उठाना बहुत जरूरी है ताकि इस स्थिति से बचा जा सके। असाधारण समय में असाधारण फैसलों की आवश्यकता है ।''

शर्मा ने कहा, ''सरकार ने जो पैकेज दिया है वो बहुत कम है। हम उम्मीद करते हैं कि पैकेज का पार्ट-2 आना चहिये।'' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जीडीपी की पांच से छह फीसदी राशि के बराबर आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का साहस दिखाना चाहिए।

मौजूदा समय में भारत की जीडीपी करीब 3000 हजार अरब डॉलर की है। कांग्रेस नेता ने सीएसआर के संदर्भ में कहा, ''केंद्र सरकार को राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए दान को सीएसआर नहीं माना जाना भेदभावपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए।''

टॅग्स :कोरोना वायरससकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो