लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी सुरक्षा चूक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त की जांच समिति, रिटायर जस्टिस इंदु मल्होत्रा करेंगी अध्यक्षता

By विनीत कुमार | Updated: January 12, 2022 12:21 IST

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में जांच के लिए पांच सदस्यों वाले समिति की नियुक्ति कर दी है। पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा समिति की अध्यक्षता करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति करेगी पीएम नरेंद्र मोदी सुरक्षा में चूक मामले की जांचसमिति में एनआईए के डायरेक्टर जनरल, चंडीगढ़ के डीजीपी, पंजाब के अतिरिक्त डीजीपी और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को शामिल किया गया है। समिति सुरक्षा में चूक की वजह तलाशगी, साथ ही इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी भी जांच होगी

नई दिल्ली: पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय समिति की नियुक्ति बुधवार को कर दी। कोर्ट ने कहा कि पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति काम करेगी। पीएम मोदी की सुरक्ष में चूक का मामला 5 जनवरी को सामने आया था।

कोर्ट ने समिति बनाने की बात सोमवार को हुई सुनवाई में कही थी और बताया था कि जल्द सदस्यों की घोषणा की जाएगी। इस मामले में केन्द्र और पंजाब सरकार द्वारा गठित अलग-अलग समितियों की समांतर जांच पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

कोर्ट की बनाई जांच समिति में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा के अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डायरेक्टर जनरल, चंडीगढ़ के डीजीपी, पंजाब के अतिरिक्त डीजीपी और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को जांच समिति के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दस्तावेज न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​को सौंपने का निर्देश दिया।

पीएम की सुरक्षा चूक मामले में इन बिंदुओं पर जांच करेगी समिति

कोर्ट ने स्वतंत्र समिति बनाते हुए कहा कि समिति कुछ खास बिंदुओं पर मामले की जांच करेगी। समिति देखेगी कि सुरक्षा में चूक की वजह क्या रही, इसके लिए कौन जिम्मेदार है और भविष्य के लिए ऐसे क्या कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी चूक नहीं हो।

बता दें कि पंजाब में पांच जनवरी को प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी के कारण प्रधानमंत्री का काफिला फिरोजपुर में एक फ्लाईओवर पर कुछ देर तक फंसा रहा था। इसके बाद वह एक रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से दिल्ली लौट आए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह