लाइव न्यूज़ :

'2.5 करोड़ टीकाकरण के रिकॉर्ड के बाद एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया,' पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2021 14:57 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों से बात करते हुए विपक्षा पर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के स्वस्थ्यकर्मियों से चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना।पीएम मोदी ने ये भी कहा कि गोवा दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में बड़ी भूमिका निभा रहा है।भारत में 17 सितंबर को 2.5 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए गए थे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर भारत में 17 सितंबर को रिकॉर्ड 2.5 करोड़ टीकाकरण को लेकर विपक्ष पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्होंने सुना कि एक राजनीतिक पार्टी को बुखार का अनुभव हो रहा है।

पीएम मोदी ने शनिवार को गोवा के स्वस्थ्यकर्मियों से चर्चा के दौरान ये बात कही। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में गोवा बड़ी भूमिका निभा रहा है।

बिना किसी पार्टी का नाम लिए पीएम मोदी ने कसा तंज

पीएम मोदी ने गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों से बात करने के दौरान एक डॉक्टर से पूछा- 'मैंने टीकों के कई संभावित दुष्प्रभावों के बारे में सुना है, जैसे बुखार, थकान, आदि। मैं न तो वैज्ञानिक हूं, न ही डॉक्टर। लेकिन मैंने कल सुना कि भारत द्वारा रिकॉर्ड 2.5 करोड़ टीकाकरण किए जाने के बाद एक राजनीतिक दल ने आधी रात के बाद शिकायत की कि उन्हें बुखार हो रहा है।'

 

पीएम मोदी ने की सीएम प्रमोद सावंत की तारीफ

पीएम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में गोवा ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भारी बारिश, चक्रवात और बाढ़ के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

बकौल पीएम मोदी, 'गोवा ने भारी बारिश, चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का बहादुरी से मुकाबला किया है। मैं इन चुनौतियों के बीच टीकाकरण की गति बनाए रखने के लिए सभी कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और टीम गोवा को बधाई देता हूं।' 

पीएम ने आगे कहा, 'गोवा एक ऐसा राज्य है जो हमारे देश की विविधता को खूबसूरती से दर्शाता है। यह एक ऐसा राज्य है जो 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करता है। कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक का 100% देने की उनकी उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगोवाप्रमोद सावंतकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया