लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी ने अटल बिहारी को किया याद, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का वीडियो साझा कर दिया ये संदेश

By अनुराग आनंद | Updated: April 4, 2020 17:37 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी के वीडियो के माध्यम से एक तरह से देशवासियों से कोरोना को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देशानिवार शाम तक पिछले 24 घंटे में 601 मामले सामने आए, जो अब तक के एक दिन में आए मामले में सर्वाधिक है।इसके साथ ही देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। आज कोरोना वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या लगभग 3000 हो गई है। इसी बीच अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो शेयर करके पीएम नरेंद्र मोदी ने एक तरह से देशवासियों से कोरोना को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की है।

उन्‍होंने इसके जरिये तमाम बाधाओं के बावजूद अपने प्रयासों में जुटे रहने और इस मुश्किल परिस्थिति का सामना करते हुए जीत हासिल करने का संदेश दिया है।  

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों/सहयोगी स्‍टाफ और लोगों के मनोबल को बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को पूर्व पीएम (स्‍वर्गीय) अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है, इसमें अटलजी अपनी बहुचर्चित और बेहद लोकप्रिय कविता 'आओ फिर से दिया जलाएं' को पढ़ रहे हैं। 

बता दें कि शानिवार शाम तक पिछले 24 घंटे में 601 मामले सामने आए, जो अब तक के एक दिन में आए मामले में सर्वाधिक है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक देश भर में कोरोना संक्रमण से कुल 68 लोगों की मौत हुई है।  इसमें से पिछले 24 घंटे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह है कि अब तक देश भर में कुल 183 लोग संक्रमण से वापस स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं या जाने वाले हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअटल बिहारी वाजपेयीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील