लाइव न्यूज़ :

बैंकिंग घोटालों पर टूटा पीएम नरेंद्र मोदी का मौन, बोले- जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 23:21 IST

हीरा व्यापारी ने पंजाब नेशनल बैंक से 11,356 करोड़ रुपये का घोटाला किया और देश से फरार हो गया। पीएम मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

Open in App

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी घोटाले का नाम लिए इशारे-इशारे में कहा, 'मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि ये सरकार आर्थिक विषयों से संबंधित अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है, करेगी और करती रहेगी। जनता के पैसे का अनियमित अर्जन, इस सिस्टम को स्वीकार नहीं होगा।'

पीएम मोदी ने वित्तीय संस्थानों के प्रबंधन व निगरानी निकायों से कहा है कि वे अपना काम पूरी कर्मठता से करें ताकि इस तरह के घपलों को रोका जा सके। प्रधानमंत्री नई दिल्ली में आयोजित बिजनेस समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक गड़बड़ियां स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषियों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्तीय घोटाले पर सरकार की पॉलिसी जीरो टॉलरेंस की है।

ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी ने कही ये अन्य खास बातेंः-

- मैं उन लोगों से अपील करना चाहता हूं, जिन्हें नियम और नीतियां बनाने का काम सौंपा गया है। उन्हें नैतिकता बनाए रखने के लिए अपने काम को पूरी लगन और समर्पण के साथ करना चाहिए। 

- इसका पालन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिन पर पर्यवेक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी है।- बीते तीन-चार सालों में भारत ने आर्थिक विकास को मजबूत किया है। - इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) के मुताबिक, 2013 के अंत में भारत की ग्लोबल जीडीपी 2.4 फीसदी थी जबकि आज चार साल बाद यह 3.1 फीसदी हो गई है।- सरकार वित्तीय गड़बड़ियां करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हम उनके खिलाफ कठोर कदम उठाते रहेंगे। 

PNB घोटालाः एक नजर में

पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए।

जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। अब तक इस सिलसिले में 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। साथ ही नीरव को भारत लाने के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीआरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव