लाइव न्यूज़ :

न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं पीएम मोदी: ममता बनर्जी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 27, 2018 19:01 IST

ममता बनर्जी की यह टिप्पणी केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इस महीने धान सहित सभी 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की पृष्ठभूमि में आयी है।

Open in App

कोलकाता , 27 जुलाई:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के बारे में लोगों को ‘‘ गुमराह ’’ करने का आरोप लगाया। बनर्जी की यह टिप्पणी केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इस महीने धान सहित सभी 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की पृष्ठभूमि में आयी है।उन्होंने विधानसभा में कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री गलत सूचना फैला रहे हैं। वह न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। केंद्र ने समर्थन मूल्य मात्र 200 रूपये बढ़ाया है लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसे 50 प्रतिशत बढ़ाया गया है जो कि पूरी तरह से गलत है। ’’उन्होंने कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि केंद्र 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देगा। यद्यपि हमने अपने किसानों की आय पहले ही दोगुनी कर दी है। ’’ उन्होंने कहा कि देश में करीब 1200 किसानों ने आत्महत्या की लेकिन उनमें पश्चिम बंगाल से एक भी किसान नहीं है। बनर्जी ने मांग की कि केंद्र किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर दो लाख रूपये करे। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड फार्म पर मोदी की तस्वीर लगाने के प्रस्ताव की आलोचना की और कहा कि इस पहल के लिए राज्य भी बड़ा हिस्सा देते हैं। 

सुषमा स्वराज ने किया खुलासा- 39 भारतीयों को इराक भेजने वाला एजेंट अब भी लोगो को भेज रहा है विदेश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत