लाइव न्यूज़ :

सीएम मनोहर पर्रिकर की तबीयत में हो रहा सुधार, पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंच जाना हाल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2018 01:45 IST

सीएम पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी सेहत में सुधार न होने पर उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर आया गया।

Open in App

मुंबई, 19 फरवरीः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा था कि उन्हें पैनक्रियाज का कैंसर है, जिसको लेकर रविवार शाम अस्पताल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। सीएम पर्रिकर को 15 फरवरी को मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सीएम पर्रिकर को कैंसर के संबंध में लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने बयान जारी कर कहा कि हमारे ध्यान में आया है कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में भ्रामक और गुमराह करने वाली खबरें आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर इलाज का असर हो रहा है। वहीं, रविवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनोहर पर्रिकर से मुंबई के लीलावती अस्पताल मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने उनसे मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। पीएम मोदी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान समय निकाल कर पर्रिकर से मुलाकात की।इससे पहले सीएम पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी सेहत में सुधार न होने पर उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर आया गया। वे अग्नाश्य में सूजन से ग्रस्त हैं। उन्हें अभी केवल लिक्विड डाइट पर रखा गया है।

आपको बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने लड़कियों के बीयर पीने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है, सहन शक्ति की सीमा टूट रही है। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल