लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने तुर्की से लौटी बचाव टीमों से मुलाकात की, कहा- दुनिया में जब भी आपदा आती है भारत पहला मददगार होता है

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 21:47 IST

जवानों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया में जब भी आपदा आती है भारत पहला मददगार होता है। ऑपरेशन दोस्त से जुड़ी पूरी टीम, एनडीआरएफ हो, आर्मी हो, एयरफोर्स हो या हमारी दूसरी सेवाओं के साथी हों, सभी ने बहुत बेहतरीन काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की से वापस लौटी बचाव टीमों से पीएम मोदी ने की मुलाकातकहा- हमारी संस्कृति ने हमें 'वसुधैव कुटुंबकम' की सीख दी हैकहा- किसी भी देश पर संकट आएगा हम मदद करेंगे

नई दिल्ली: तुर्की में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने भी राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी थी। इस टीम ने तुर्की में शानदार काम किया और कई जिंदगियां बचाई। अब तुर्की से 'ऑपरेशन दोस्त' में शामिल एनडीआरएफ और अन्य संगठनों की रेस्क्यू टीमें वापस लौट आई हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 फरवरी, सोमवार को वापस आई टीमों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश पर संकट आएगा तो हम मदद करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, "हमारी संस्कृति ने हमें 'वसुधैव कुटुंबकम' की सीख दी है। इसलिए तुर्की हो या फिर सीरिया हो, पूरी टीम ने इन्हीं भारतीय संस्कारों का प्रदर्शन किया है। हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "ऑपरेशन दोस्त से जुड़ी पूरी टीम, एनडीआरएफ हो, आर्मी हो, एयरफोर्स हो या हमारी दूसरी सेवाओं के साथी हों, सभी ने बहुत बेहतरीन काम किया है। यहां तक कि हमारे बेज़ुबान दोस्तों, डॉग स्क्वाॉड के सदस्यों ने भी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। आप सभी पर देश को बहुत गर्व है।"

पीएम मोदी ने कहा, "यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अनेक देशों के साथियों के लिए भारत का तिरंगा ढाल बना। अफगानिस्तान से भी हम अपनों को वापस लाए। कोरोना के समय जरूरतमंद देशों को दवाएं और वैक्सीन पहुंचाई। सलिए आज दुनिया भर में भारत के प्रति एक सद्भावना है। तिरंगा लेकर हम जहां भी पहुंचते हैं, वहां एक आश्वासन मिल जाता है कि अब भारत की टीमें आ चुकी हैं, तो हालात ठीक होने शुरू हो जाएंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान गुजारात में उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान आए भीषण भूकंप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "2001 में जब गुजरात में भूकंप आया था, तब मैंने वॉलंटियर के तौर पर काम किया था और मैंने लोगों को बचाने में आने वाली दिक्कतों को देखा है। वो भूकंप इससे भी बड़ा था। मैंने भूकंप की पीड़ा को देखा है। मैं आपको सलाम करता हूं। जब कोई दूसरों की मदद करता है तो वह निःस्वार्थ होता है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतुर्कीएनडीआरएफभारतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो