लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का कुमारस्वामी पर तीखा हमला, किसानों की कर्जमाफी 'सबसे क्रूर' मजाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 28, 2018 18:24 IST

#MeraBoothSabseMazboot प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने बीजेपी में आस्था प्रकट की थी और यह पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अगर सरकार लोगों के कल्याण की परवाह नहीं करती तो वह उनकी आवाज बनें

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कर्नाटक के बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज (28 दिसम्बर) को बात की। पीएम मोदी ने यहां कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह केवल 'विकास मुक्त भ्रष्टाचार' में दिलचस्पी रखती है। पीएम मोदी ने कहा, कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार मुक्त विकास चाहते हैं। 

बीजेपी के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राज्य के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद में पीएम मोदी ने ये बातें कही। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलागावी, बीदर, दावणगेरे, धारवाड़ तथा हवेरी के बूथ कार्यकर्ताओं बात की है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बताया कि कर्नाटक  एच. डी. कुमारस्वामी सरकार की कृषि कर्जमाफी किसानों के साथ किया गया 'सबसे क्रूर' मजाक है।

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने बीजेपी में आस्था प्रकट की थी और यह पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अगर सरकार लोगों के कल्याण की परवाह नहीं करती तो वह उनकी आवाज बनें।

पीएम मोदी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि कर्नाटक में सत्तासीन लोग म्यूजिकल चेयर का गेम खेल रहे हैं। जब सत्तासीन लोग जनता के कल्याण में रूचि नहीं रखते हैं तो यह हमारे कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे लोगों की आवाज बनें।'

पीएम मोदी ने पूछा क्या देशभर में घूम घूमकर जो कृषि कर्ज माफी का श्रेय ले रहे हैं, क्या वे किसानों की खुदकुशी का भी दोष अपने सिर लेंगे ?

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए