लाइव न्यूज़ :

'डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी', पीएम मोदी ने मंत्रालयों और विभागों को मिशन मोड में भर्तियां करने का दिया निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2022 11:08 IST

केंद्र सरकार विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अगले डेढ़ साल में 10 लाख भर्तियां करेगी। इस संबंध में निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए हैें। पीएमओ की ओर से एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी की ओर से मंत्रालयों और विभागों को मिशन मोड में भर्तियां करने का निर्देश।पीएमओ की ओर से ट्वीट कर दी गई जानकारी, पीएम ने हाल में एक बैठक के बाद दिया है भर्तियों का निर्देश।पीएमओ के ट्वीट पर कांग्रेस का तंज- इसे कहते हैं 900 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 10 लाख लोगों की भर्तियां करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर ये बात कही गई। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों को मिशन मोड में भर्तियां शुरू करने को कहा है।

पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करे।'

इससे पहले अप्रैल में पीएम मोदी ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था ताकि नए लोगों के लिए अवसर पैदा हों।

इसी साल फरवरी में राज्यसभा में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च, 2020 तक केंद्र सरकार के विभागों में 87 लाख पद खाली हैं।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से मिशन मोड में भर्तियां करने का फैसला उस समय आया है जब रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमले बोलता रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेता इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहे हैं। खासकर, हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे पर विपक्ष लगातार सरकार पर तंज कसता रहता है।

पीएमओ के ताजा ट्वीट के बाद भी कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'इसे कहते हैं 900 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली। हम बीते 50 साल के सबसे खराब बेरोजगारी दर का अनुभव कर रहे हैं। रुपया 75 साल की अपनी सबसे कम कीमत पर है। पीएम ट्विटर-ट्विटर खेलते हुए और कितने दिनों तक हमारा ध्यान भटकाते रहेंगे।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबेरोजगारीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम