लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा में बोले पीएम मोदी- इंडिया इज मदर ऑफ डेमोक्रेसी, हमारा लोकतंत्र ऐसा नहीं जिसकी खाल कोई उधेड़ दे

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2021 13:34 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्य सभा में जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की ओर से लोकतंत्र के खतरे में होने को लेकर कही गई बातों पर भी जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा में पीएम मोदी ने कहा- भारत लोकतंत्र की जननी, ये एक ह्यूमन इंस्टीट्यूशनभारत का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों से भरा हुआ है, इसलिए आपातकाल से हम उबर सके: पीएम मोदी'भारत का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थानों के उदाहरणों से भरा पड़ा है, प्राचीन भारत में 81 गणतंत्रों का वर्णन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुए चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष की ओर से लोकतंत्र को खतरे में बताए जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र ऐसा नहीं है जिसकी खाल कोई भी उधेड़ दे।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कहा जाता है कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और ये सुनकर हमें भी अच्छा लगता है। पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'दुनिया में जो शब्द हम सुनते हैं, उसे ही हम भी पकड़ कर चलने लगते हैं। हम अपने बच्चों को लेकिन ये नहीं बताते कि इंडिया इज मदर ऑफ डेमोक्रेसी, भारत लोकतंत्र की जननी है।'  

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साथ ही कहा, ‘हमारा लोकतंत्र किसी भी मायने में वेस्टर्न इंस्टीट्यूशन नहीं है, ये एक ह्यूमन इंस्टीट्यूशन है। भारत का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों से भरा हुआ है, प्राचीन भारत में 81 गणतंत्रों का वर्णन हमें मिलता है।' 

पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस का किया जिक्र

पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रवाद ना तो संकीर्ण है, ना ही आक्रामक है। 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जब देश में आपातकाल लगा, तो न्यायपालिका और देश की क्या हालत थी सभी को पता है। इसके बावजूद देश का लोकतंत्र इतना ताकतवर है कि आपातकाल को हमने पार कर दिया। 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इमरजेंसी को पार करने में कामयाब इसलिए रहा कि क्योंकि देश के मूल में लोकतंत्र है। कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाषण पर पीएम मोदी ने कहा, 'जब वे भाषण दे रहे थे तो मुझे लगा कि ये इमरजेंसी तक पहुंचेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस सांसद का भाषण कांग्रेस की तरह की तरह निराश करने वाला था।'

टॅग्स :संसद बजट सत्रराज्य सभानरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल