लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक के पदक विजेताओं की सराहना की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 11:19 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने के लिए मनीष नरवाल और सिंघराज अडाना को शनिवार को बधाई दी और कहा कि जारी खेलों में गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। निशानेबाज मनीष नरवाल ने मौजूदा पैरालम्पिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो पैरालम्पिक से गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। युवा और प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की महान उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक खास क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ सिंघराज अडाना ने दोबारा कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता, इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में। उनके इस कारनामे से भारत खुश है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने नरवाल और अडाना को फोन करके उन्हें बधाई भी दी। दोनों खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के पैरा-एथलीटों का लगातार प्रोत्साहन करने के लिए उनकी सराहना की और समर्थन करने के लिए आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम