लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले अचानक बुलाई कैबिनेट बैठक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 12, 2019 14:07 IST

पीएम ब्राजील के दौरे पर व्यापार, निवेश और आतंकवाद का मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। ब्राजील दौरे के दौरान मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार (12 नवंबर) को ब्राजील के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। उन्होंने अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार (12 नवंबर) को ब्राजील के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। इस बीच उन्होंने अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है। बता दें कि पीएम मोदी 13-14 नवम्बर को ब्राजील में होंगे। इस सम्मेलन का विषय 'अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि' रखा गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने ब्राजील दौरे से रवाना होने से पहले अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है। पीएम आज दोपहर को ही ब्राजील के लिए रवाना होने वाले हैं।  कहा जा रहा है कि पीएम ब्राजील के दौरे पर व्यापार, निवेश और आतंकवाद का मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। ब्राजील दौरे के दौरान मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। ब्रिक्स पांच देशों का संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 

पीएम मोदी दिन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे और शाम को ब्रिक्स के अन्य नेताओं के ब्रिक्स व्यापार मंच के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वागत समारोह और फोटो सत्र में शामिल होंगे जिसके बाद राष्ट्रपति बोलसोनारो की ओर से नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में हिस्सा लेंगे। 

भारत से बड़ी संख्या में कारोबार प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है, खास तौर ब्रिक्स व्यापार मंच के कार्यक्रम में जहां पांच देशों का कारोबारी समुदाय एकत्र होगा। यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेस्ट्रीक्टेड सत्र में हिस्सा लेंगे। इस सत्र के बाद ब्रिक्स के पूर्ण सत्र का आयोजन होगा जिसमें ब्रिक्स समाज के आर्थिक विकास पर अंतर ब्रिक्स सहयोग पर चर्चा होगी। 

यह समूह दुनिया की 3.6 अरब आबादी का प्रतिनिधित्व करता है जो दुनिया की करीब आधी आबादी है। सदस्य देशों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद करीब 16 हजार 600 अरब डॉलर है। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं