लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति कोविंद, राहुल गांधी और एनी मंत्रियों ने दी बधाई

By उस्मान | Updated: September 17, 2021 10:17 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन रहे हैं अपना 71वां जन्मदिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाईमोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी सहित केंद्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभाकमनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कोविंद ने अपने संदेश में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शाह ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

src="https://embed.kooapp.com/embedKoo?kooId=4d242045-52b3-463a-b25f-0dedadff8aa1" class="kooFrame"

उन्होंने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें और भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात नरेंद्र मोदी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनकी दूरदृष्टि और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने विकास और सुशासन के कई नए अध्याय लिखे हैं। भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु प्रदान करें।’’

मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे। बाद में वह भाजपा से जुड़े। वर्ष 2001 में वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 को लोकसभा चुनाव भी जीता।

भाजपा उनके जन्मदिन पर सात अक्टूबर तक जनता के बीच जाकर 20 दिनों का ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशलराहुल गांधीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे