लाइव न्यूज़ :

सामने आई पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तस्वीर, काशी विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2018 01:40 IST

विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने काशी विद्यापीठ और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उन छात्रों से बातचीत की जो डीरेका में गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं।

Open in App

वाराणसी, 18  सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में कमल के फूल चढ़ाये और दुग्धाभिषेक किया। मोदी ने बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का औचक दौरा किया और प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर कुछ समय बिताया। इसके बाद वह डीजल रेल कारखाना (डीरेका) के अतिथिगृह चले गये जहां रात में ठहरेंगे। विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने काशी विद्यापीठ और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उन छात्रों से बातचीत की जो डीरेका में गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं। मोदी ने नरूर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से भी संवाद किया।

वहीं,  खादी इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को विशेष प्रकार की डिजाइन की हुई ‘मोदी जैकेट’ और ‘मोदी कुर्ता’ बाजार में उतारा है। खादी के यहां कनाट प्लेस स्थित खादी स्टोर में इन नये उत्पादों को पेश किया गया।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि ये दोनों नये उत्पाद देशभर में खादी के सभी बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में केवीआईसी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के 68वें जन्मदिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री मोदी खुद खादी के सबसे बड़े ब्रांड अंबेस्डर बन गये हैं। सक्सेना ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि पिछले चार साल के दौरान खादी ने कई अहम पड़ाव हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि इन नये उत्पादों को विशेषज्ञ दर्जियों ने तैयार किया है। ये डिजाइनर कपड़े 999 रुपये से लेकर 3,500 रुपये के दायरे में उपलब्ध होंगे।

( समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप