लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने आधी रात को किया ट्वीट, 'बर्थडे गिफ्ट' में देश के लोगों से मांगी ये 5 चीजें

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2020 07:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी ने एक और खास ट्वीट भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात ट्वीट कर बधाई देने वाले लोगों का जताया आभारसाथ ही पीएम मोदी ने इस बात का भी जवाब दिया वे इस जन्मदिन पर क्या चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से अपने जन्मदिन के मौके पर पांच चीजों की मांग की है। पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन 17 सितंबर को था। इस मौके पर देश और विदेश से कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसमें राजनेताओं, खिलाड़ियों, सिनेमा जगत सहित कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं। यहीं नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई और देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने भी पीएम मोदी को अपना बधाई संदेश भेजा।

पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर बताया कि वे इस जन्मदिन पर क्या चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कई लोगों ने उनसे पूछा कि वे इस जन्मदिन पर क्या चाहते हैं। ऐसे में वे इसे बता रहे हैं। पीएम ने इसके बाद वो पांच चीजें लिखी जो उन्हें देशवासियों से उम्मीद है।

उन्होंने दरअसल कोरोना से लड़ाई के लिए लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने लिखा, 'मास्क पहने और इसे ठीक से पहने।' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, 'सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दो गज की दूरी बनाएं। भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं। अपने ग्रह को स्वस्थ बनाएं।'

प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में लोगों को तमाम बधाई संदेश के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, 'पूरे देश, पूरी दुनिया के मैं हर व्यक्ति का आभारी हूं जिसने मुझे बधाई दी है। ये बधाइयां मुझे अपने साथी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने और उनकी सेवा करने की शक्ति देती हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से अपने जन्मदिन के मौके पर पांच चीजों की मांग की है। पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन 17 सितंबर को था। इस मौके पर देश और विदेश से कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसमें राजनेताओं, खिलाड़ियों, सिनेमा जगत सहित कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं। यहीं नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई और देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने भी पीएम मोदी को अपना बधाई संदेश भेजा।

पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर बताया कि वे इस जन्मदिन पर क्या चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कई लोगों ने उनसे पूछा कि वे इस जन्मदिन पर क्या चाहते हैं। ऐसे में वे इसे बता रहे हैं। पीएम ने इसके बाद वो पांच चीजें लिखी जो उन्हें देशवासियों से उम्मीद है।

उन्होंने दरअसल कोरोना से लड़ाई के लिए लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने लिखा, 'मास्क पहने और इसे ठीक से पहने।' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, 'सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दो गज की दूरी बनाएं। भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं। अपने ग्रह को स्वस्थ बनाएं।'

नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में 17 सितंबर के दिन हुआ था। मोदी को 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। पांच साल बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की। नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत